फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ी में मिला बारह फीट लंबा अजगर

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पटना गांव में सुबह करीब पांच बजे टहलने निकले ग्रामीणों ने झाड़ी में 12 फीट लंबा और 62 किलो का अजगर देखा। अजगर मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को कब्जे में ले लिया और वन में छोड़ने के लिए लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान कमलेश यादव ने बताया कि पटना गांव में सुबह करीब पांच बजे खेत में एक विशालकाय अजगर देख ग्रामीण शोर मचाने लगे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल डायल-112 को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह अजगर को कब्जे में लिया और उसे अपने साथ ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें