फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे कार्यों को पूरे करने के लिए दिया एक सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
नवागत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बुधवार की शाम जिला पंचायत के सभागार में सभी विकासखंड अधिकारियों संग शासन की लाभपरक योजनाओं एवं उसके क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास, अमृत सरोवर, गो-आश्रय स्थल निर्माण, विधवा, दिव्यांग, वृद्धा पेंशन, आधार सीडिंग, आपरेशन कायाकल्प योजना की समीक्षा करते हुए अधूरे निर्माण कार्यों को एक सप्ताह में पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने विकासखंड मुख्यालय पर ही रात्रि निवास के लिए निर्देश दिया। कहा कि अगर कोई अधिकारी अन्यत्र निवास करता है तो एक सप्ताह में अपनी व्यवस्था कर अपने विकासखंड मुख्यालय में ही निवास करने की व्यवस्था कर ले। उन्होंने सभी अधिकारियों को शासन की लाभपरक योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
कहा कि शिकायतों का निस्तारण करते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि शिकायतकर्ता संतुष्ट हो। अधिकारियों की ओर से शिकायतकर्ता से भी फीड बैक लिया जाए। इसमें किसी स्तर पर शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, परियोजना निदेशक-डीडीओ, अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

शिकायकर्ताओं से फीडबैक के लिए कलेक्ट्रेट में सेल बनेगा: आर्यका अखौरी
गाजीपुर। जनपद में शासन के मंशा के अनुरूप काम करना, शिकायतों का गुणवत्तपूर्ण निस्तारण, शिकायतकर्ताओं से फीड बैक की व्यवस्था, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रखना, निर्माण कार्यों को गति देने के साथ कानून-व्यवस्था को बनाए रखना प्राथमिकता में शामिल है। ये बातें जिलाधिकारी आर्यका अचौरी ने बुधवार को प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा, शिक्षा, नलकूप और सड़क की व्यवस्थाओं को लेकर काफी समस्याएं सामने आई हैं। जिनको हर स्तर पर दुरुस्त किया जाएगा। कहा कि किसी मामले का निपटारा होने के बाद शिकायकर्ताओं से फीडबैक के लिए कलेक्ट्रेट में सेल बनाया जाएगा। ताकि मामलों के निबटारे में पारदर्शिता आ सके। ऐसे ही राजस्व संबंधी शिकायतों पर पुलिस और राजस्व की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरा ध्यान नागरिक केंद्रित कार्यों को करने की व्यवस्थाओं को बनाने में लगाया जाएगा।
डीएम ने कहा कि विकास को लेकर जिले में 440 कार्यों का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसको 1600 करोड़ रुपये में पूरा करना है। जो परियोजनाएं धनाभाव के कारण रूकी हैं। शासन को पत्र लिखकर धनराशि मंगाया जाएगा और कार्यदायी संस्था को समय से काम पूरा करने को लेकर निर्देशित किया जाएगा। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी कर रही है। उनके आगे बढ़ने में प्रशासन की तरफ से हर कदम मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें