फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: TTE ने घर में टीवी दिखाने के बहाने युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार; बोला था- किसी को बताना मत

Sat, 03 Aug 2024 02:01 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

Ghazipur News: दुष्कर्म के बाद टीटीई ने पीड़ित युवती को पैसे का लालच देकर कहा था कि यह बात किसी को मत बताना। बदहवास पीड़िता घर पहुंची। बेटी की आपबीती सुन मां के भी होश उड़ गए। वह अन्य लोगों के साथ भुड़कुड़ा थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपर के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती देर शाम टीवी दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म किया। आरोपी रेलवे विभाग में टीटीई के पद पर तैनात है। वो छुट्टी पर घर आया था। पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


अरुण कुमार सिंह उर्फ सोनू (35) रेलवे विभाग में टीटीई है। उसकी तैनाती मऊ में है। वो गुरुवार को छुट्टी पर घर आया था। पुलिस के मुताबिक शाम पांच बजे उसके घर से करीब सौ मीटर दूर की एक युवती दाना भुजाने के लिए गई थी, जो मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। 

आरोप है कि दाना भुजाकर वापस लौटते वक्त आरोपी युवक की नजर उस पर पड़ गई। वो उस वक्त घर में बैठकर टीवी देख रहा था, जिसे बहला फुसलाकर उसने अपने पास बुलाया। घर के अंदर टीवी दिखाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया और रुपये का लालच देकर किसी को न बताने को कहा। 
विज्ञापन


साथ ही समझा बुझाकर घर भेज दिया। इधर, पीड़िता बदहवास हालत में घर पहुंची और अपनी मां से आपबीती बताई। परिजन रात में ही पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर रात में ही आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। 

प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और उसे घर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो रेलवे में टीटीई है और मऊ में उसकी तैनाती है। वो छुट्टी पर घर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें