सेवराई। तहसील क्षेत्र के गोड़सरा में वाराणसी मंडल से आई टीएससी जांच टीम ने आरके सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को ग्राम प्रधान के द्वारा वित्तीय वर्ष 2015-19 के बीच कराए गए मनरेगा कार्यों की जांच की। ग्रामीण राशिद जलाल खान द्वारा शिकायती पत्र सौंपकर ग्राम पंचायत निधि से वर्ष 2015-19 तक मनरेगा कार्य के तरह कराए गए वृक्षारोपण, खेत समतली करण कार्य, नाली खुदाई कार्य में धांधली का आरोप लगाया था। वाराणसी मंडल की टीएससी आरके सिंह और डीसी मनरेगा दिलीप कुमार सोनकर की मौजूदगी में जांच किया गया। टीम ने जूनियर हाईस्कूल पर पहुंच कर सभी कागजातों की जांच करते हुए कार्यों की जानकारी ली। टीम वहां से जांच करने के लिए मनरेगा, वृक्षारोपण, खेत समतली करण और रास्तों की जांच की। अधिकारियों ने शिकायतकर्ता के पांच जगहों को चयनित कर उसका निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्राम पंचायत द्वारा किए गए पौधरोपण, नाली की खुदाई की जानकारी ली। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स तैनात की गया था। वाराणसी मंडल टीएससी आरके सिंह ने बताया कि शिकायत कर्ता राशिद खान के शिकायत पर गोड़सरा गांव में जांच की गई है, जांचकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।इस मौके पर खंड विकास अधिकारी भदौरा अरुण कुमार वर्मा, तहसीलदार सेवराई घनश्याम, अतिरिक्त परियोजना अधिकारी मनीष सिंह, सचिव अजय प्रकाश, सेवराई चौकी इंचार्ज राजेश बहादुर सिंह, तबरेज खान आदि मौजूद रहे।