गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक कार्यालय समता भवन पर शुक्रवार को हुई। इसमें मरदह ब्लाक के लहुरापुर ग्राम के प्रधान प्रतिनिधि संतोष राम की हत्या पर रोष जताया और तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने जिले में आए दिन हो रही हत्या पर रोष जताया और इसके लिए पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पुलिस अपराध रोकने में विफल साबित हो रही है। कहा कि सरकार अपराध रोकने के बजाए केवल अपनी झूठी वाहवाही कर रही है। उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि संतोष राम के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग किया। बैठक में अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामवचन यादव, दिनेश यादव, राजेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव, राहुल सिंह, जितेंद्र चौहान, स्वामीनाथ चौहान, सतीश कुमार पांडेय, राधेमुनि यादव, मेवा यादव, रामकृत यादव, राजेश यादव, कमलेश यादव, गुलशन यादव, राजू यादव, रामनगीना यादव आदि उपस्थित थे।