फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने खड़ी स्कार्पियों में धक्का मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। दिलदारनगर थाने के उसिया यूनियन बैंक के पास बुधवार को अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी दो स्कार्पियो में टक्कर मारकर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

उसिया गांव स्थित यूनियन बैंक के पास बक्सर (बिहार) से जमानिया जा रही एक स्कोर्पियो खराब हो गई। चालक गाड़ी को सड़क किनारे खड़ाकर मरम्मत कर रहा था। इसी बीच जमानिया की तरफ तेज गति से जा रहे ट्रक ने स्कार्पियो को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक वहीं पास खड़ी एक अन्य स्कार्पियो से भी टकरा गई। इससे उधर से गुजर रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। बाइक सवार उमेश सिंह (48) घायल हो गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ट्रक चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आए। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि ट्रक की स्टियरिंग राड टूटने के कारण टक्कर हुई है। लोगों ने घायल बाइक सवार को एंबुलेंस से भदौरा सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें