फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पेड़ से टकराकर सड़क किनारे पलटा बालू लदा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के बदनपुरा गांव के पुलिया के पास शनिवार की रात गायों को बचाने चक्कर में अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए। अंबेडकर नगर जनपद के राजपुर निवासी चालक अकबर खां ट्रक पर बालू लादकर बिहार से आजगमगढ़ जा रहे थे। देर रात बदनपुर गांव स्थित पुलिया के पास सड़क के बीचोंबीच अचानक गायों के आ जाने से ट्रक अनियंत्रित हो गया। पटरी पर उतरते ही पेड़ से टकराकर पलट गया। आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे और चालक के साथ खलासी अतहर खां को बाहर निकाला। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें