फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घर के बाहर से भैंस खोल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। रामपुर माझां थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में शनिवार की रात पशु चोरों ने घर के बाहर बांधी गई भैंस खोल ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही पीड़ित पशु पालक में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद भी भैंस नहीं मिली। घटना की जानकारी पशु पालक ने पुलिस को दी।
विज्ञापन

गांव निवासी विजय यादव भैंस घर के बाहर बाध कर सोने चले गए थे। सुबह जब बाहर आए तो भैंस न देखकर इधर-उधर तलाश करने लगे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इधर घर के बाहर भैंस चोरी की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पीड़ित पशुपालक ने बताया कि भैंस चोरी से करीब 60 हजार रुपये का नुकशान हुआ है। इससे पशु पालकों में भय का वातावरण बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष के अंदर दर्जनों भैंस चोर खोल ले गए हैं, लेकिन अब तक पुलिस चोरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें