फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने चार ओवरलोड ट्रकों पर की कार्रवाई, तीन सीज

विज्ञापन
पुलिस और परिवहन विभाग की ओ से अभियान में पकड़े गए ओवरलोड बालू लदे ट्रक। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सुहवल। स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर मंगलवार को देर रात एआरटीओ तथा सुहवल पुलिस ने संयुक्त रूप से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने इस दौरान बालू लदे चार ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा। इस दौरान तीन ट्रकों को सीज करने की कार्रवाई की गई। एआरटीओ राम सिंह तथा सुहवल थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मंगलवार को रात नौ बजे ताड़ीघाट बारा नेशनल हाइवे तथा मेदिनीपुर -जमानिया मार्ग पर अभियान चलाया। इस दौरान तीन ओवरलोड बालू लदे ट्रकों को सीज करने के साथ ही चार ओवरलोड ट्रकों का ई-चालान कर चार लाख 23 हजार जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई। चार घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान ओवरलोड व बिना कागजात के चलने वाले वाहन चालकों में खलबली मची रही। कार्रवाई से बचने के लिए वाहन चालक दूसरे रास्तों से निकलते रहे। एआरटीओ राम सिंह ने कहा कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें