फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घर से 200 मीटर दूर रॉड और डंडे से गर्दन पर वारकर ट्रक चालक की हत्या

विज्ञापन
 प्रमोद राजभर की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
बरेसर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सिपाह गांव में घर से करीब 200 मीटर दूर नहर के पास शुक्रवार की रात हत्यारों ने लोहे के रॉड व डंडे से पीछे से गर्दन पर वारकर ट्रक चालक प्रमोद राजभर (26) की हत्या कर दी।
विज्ञापन

मृतक सफेद रंग की गंजी व कच्छा औंधे मुंह पड़े हुए थे। वारदात के आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया और शनिवार की सुबह 5 बजे जहूराबाद-बाराचवर मार्ग जाम कर दिया। कासिमाबाद एसडीएम और मुहम्मदाबाद के समझाने-बुझाने पर पांच घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
मृतक के पिता ने दो लोगों के खिलाफ भूमि विवाद में हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि सिपाह गांव निवासी रविंद्र राजभर ने तहरीर दी है कि उन्होंने कुछ वर्षों पहले भूमि खरीदी थी। इसको लेकर शिवशंकर राजभर आए दिन विवाद करता था। गाली-गलौज करने के साथ परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन

प्रदीप राजभर ने बताया कि देर शाम बड़े भाई प्रमोद राजभर जहूराबाद सब्जी के लिए बाजार गए थे। देर शाम करीब आठ बजे घर में सब्जी देकर रात नौ बजे नहर पर टहलने बाहर चले गए थे। काफी देर बाद भी वह वापस घर नहीं आए। काफी पता लगाने के बाद भी उनका पता नहीं चला।
रविंद्र राजभर ने बताया कि सुबह बेटा प्रमोद राजभर मृत अवस्था में औंधे मुंह नहर पर पड़ा था। गर्दन के पीछे गहरे चोट के निशान थे। जबकि उसका मोबाइल पास में ही पड़ा था। शरीर पर सफेद गंजी, काला कच्छा और पैर में चप्पल था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों और परिजनों ने रोक दिया। साथ ही जहूराबाद-बाराचवर मार्ग पर पेड़ की टहनी काटकर जाम कर दिया। परिजन घटना स्थल पर उच्चाधिकारियों को बुलाने, आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग करने लगे।
सूचना पर पहुंचे मुहम्मदाबाद सीओ सुधाकर पांडेय और कासिमाबाद एसडीएम संजय कुमार ने समझा-बुझाकर और आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक के पिता रविंद्र राजभर की तहरीर पर सिपाह गांव निवासी शिवशंकर राजभर नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 प्रमोद राजभर की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन

 प्रमोद राजभर की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें