फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कर्ज और कलह से परेशान होकर अंडा विक्रेता ने किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पारिवारिक कलह व कर्ज से ऊबकर एक अंडा विक्रेता ने सोमवार की दोपहर सहादतपुर गांव के बाहर सड़क किनारे बगीचे में पेट्रोल डालकर आग लगा ली। लपटें देख ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़ और आग बुझाई।। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दी। वह 90 प्रतिशत तक झुलस गया है।
विज्ञापन


जंगीपुर थाना क्षेत्र के सहादतपुर निवासी राजेंद्र राम (55) बस्ती में ठेला पर अंडा बेचकर जीविकापार्जन चलता है। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर में राजेंद्र राम घर से एक डब्बे में पेट्रोल लेकर शौच के बहाने निकला और घर से करीब 100 मीटर दूर सड़क के किनारे बगीचे में खुद पर डालकर आग लगा ली।

लपटों को देखकर राहगीरों ने शोर मचाया तो ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े और किसी तरह आग पर काबू पाया। तब-तक वह गंभीर रूप से झुलस गया था। घटना की जानकारी मिलते ही जंगीपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से उसे मेडिकल अस्पताल भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि राजेंद्र का एक पुत्र है, जो मजदूरी कर पिता का हाथ बंटाता था। अंडा विक्रेता घर की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने से हमेशा परेशान रहता था।
विज्ञापन


उसने समूह से और कुछ अन्य संस्थाओं से कर्ज भी लिया था। कर्ज चुकता ना कर पाने से काफी परेशान था। जंगीपुर थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि अंडा विक्रेता ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। ग्रामीणों ने समय रहते आग बुझा दी। उसे मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह और कर्ज से परेशान होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें