बारा स्थित नेशनल फुटबाल क्लब के मैदान पर फाइनल मुकाबले में विजेंता टीम को ट्राफी देते मुख्य अतिथ?
- फोटो : GHAZIPUR
बारा। क्षेत्र के ग्राम बारा स्थित नेशनल फुटबाल क्लब के मैदान पर आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल आरएफसी क्लब रकसहां और एमआईएमजी क्लब सिकरिया के बीच खेला गया। इसमें रकसहां की टीम ने टाईब्रेकर में 5-4 से जीत दर्जकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सिकरिया की टीम ने दूसरे हाफ में एक गोल कर बढ़त बना ली। इसके बाद रकसहां की टीम ने गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद अंत तक कोई टीम गोल नहीं कर सकी। मैच का निर्णय टाई ब्रेकर में हुआ। इसमें रकसहां ने 5 और सिकरिया ने 4 गोल किया। इस तरह रकसहां की टीम विजयी हुई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. सैयद सरवर इमाम ने कहा कि खेल में हार जीत का कोई महत्व नहीं होता है। मैदान में जब दो टीमें आमने-सामव्ने होती हैं तो उनमें से एक की जीत और दूसरे की हार निश्चित होती है। हारने वाली टीम के खिलाड़ियों को इससे निराश होने की आवश्यकता नहीं है बल्कि अपनी हार के कारणों पर मंथन कर अपने खेल में और निखार लाने का प्रयास करना चाहिए।