फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पूर्ण कराए जिला अस्पताल का ट्रामा सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पचास लाख से ऊपर की निर्माणधीन परियोजना, मुख्यमंत्री की घोषणा से आच्छादित परियोजना एवं क्रिटिकल गैप से संबंधित निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक बुधवार को राइफल क्लब के सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी एमपी सिंह ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं की ओर से कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। कहा कि जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर को जल्द पूरा किया जाए। अमृत पेयजल योजना के अंतर्गत 75 ग्रामों में कार्य किए जा रहे हैं। इसमें प्रगति अंसतोषजनक होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अग्निशमन सैदपुर, मुहम्मदाबाद में धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद भी कार्य में कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर को इस माह के अंत तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कहा कि तहसील सेवराई एवं कासिमाबाद में आवासीय भवन निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। जिन-जिन निर्माण कार्यों की धनराशि उपलब्ध है तथा प्रगति कम है वहां मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य में प्रगति लाई जाए। निर्माण कार्य में धन आवंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्यों पर नाराजगी जताते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से कहा कि कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अंदर पूरा करें। निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, संख्याधिकारी नीरज श्रीवास्तव, अपर संख्याधिकारी परशुराम, अधिशासी अभियंता जल निगम, लोक निर्माण विभाग, संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें