फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शान से लहराया तिरंगा, 68 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर रविवार को विविध आयोजन हुए। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मैदान पर मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने तिरंगा फहराया। परेड में शामिल विभिन्न टोलियों की तरफ से मुख्य अतिथि को सलामी दी गई और डीएम आर्यका अखौरी एवं एसपी डाॅ. ईरज राजा ने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 68 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र पांडेय भी मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने झंडा फहराया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया। पीजी काॅलेज में प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र कुमार पांडेय ने झंडा फहराया। सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. वीके राय ने झंडा फहराया। लूर्द्स कॉवेन्ट बालिका इंटर काॅलेज में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। केंद्रीय विद्यालय में 76वें गणतंत्र दिवस की धूम रही।
औड़िहार : सैदपुर तहसील में ज्वाॅइंट मजिस्ट्रेट सुधाकर रामेश्वर की अध्यक्षता में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। राजकीय डिग्री कॉलेज में प्रधानाचार्य नीरज गुप्ता, डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता शिवकुमार पांडेय ने झंडा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें