फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शहादत दिवस पर राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि, भाजपा पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में आम घाट स्थित गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को सत्य, अहिंसा, सद्भाव और मानवता का जो मार्ग दिखाया, आज उसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार गांधी जी के विचारों के ठीक उलट नफरत, हिंसा, असहिष्णुता और विभाजन की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, रविकांत राय, अजय कुमार सिंह, चंद्रिका सिंह, राजीव व अब्बासी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें