फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की जयंती पर धामूपुर में श्रद्धांजलि, केक काटकर मनाया जन्मोत्सव

Wed, 01 Jul 2026 03:08 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का जन्मोत्सव उनके पैतृक गांव धामूपुर स्थित अब्दुल हमीद पार्क में मनाया गया। इस दौरान वीर अब्दुल हमीद और उनकी पत्नी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन
केक काटकर मनाया जन्मोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले में परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की जयंती बुधवार को उनके पैतृक गांव धामूपुर स्थित अब्दुल हमीद पार्क में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान उनके पुत्र जैनुअल हसन और पौत्र मोहम्मद परवेज ने क्षेत्र के  लोगों के साथ केक काटकर जन्मोत्सव मनाया तथा शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत वीर अब्दुल हमीद और उनकी पत्नी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद भुड़कुड़ा के क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सोनकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, श्रवण सिंह, समाजसेवी संजीत प्रजापति, अनिकेत चौहान, सुनील यादव समेत अन्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर अब्दुल हमीद पार्क के सौंदर्यीकरण में योगदान देने वाले समाजसेवी सद्दाम को क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। पार्क में हाल ही में कराई गई रंगाई-पुताई, मरम्मत और नई हाईमास्ट लाइट का शुभारंभ भी क्षेत्राधिकारी ने स्विच ऑन कर किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने दुल्लहपुर के नवागत थाना प्रभारी संतोष राय से पार्क की स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। थाना प्रभारी ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

वक्ताओं ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद का अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में दुश्मन के पैटन टैंकों को ध्वस्त कर उन्होंने अद्वितीय वीरता का परिचय दिया था, जिसके लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरित की गई और शहीद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। आयोजन का संचालन एवं व्यवस्थाएं वीर अब्दुल हमीद के पौत्र मोहम्मद परवेज ने संभाली। समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें