फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शहीद हरेंद्र यादव को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। क्षेत्र के देऊपुर (पाही) गांव निवासी अमर शहीद जवान हरेंद्र यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर शहादत दिवस का बृहस्पतिवार को आयोजन किया गया। 18 सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उरी आर्मी बेस कैंप पर हुए आतंकवादी हमले में शहीद 17 रणबाकुरों में हरेंद्र यादव भी शामिल थे।
विज्ञापन

उनकी याद में पैतृक गांव के शिव मंदिर परिसर में शहादत दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद हरेंद्र यादव की प्रतिमा पर माता प्रभावती देवी, पत्नी निर्मला देवी, पुत्र रोहित यादव व राज यादव ने दीप जलाकर किया। सपा के जंगीपुर विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि शहीद किसी जाति व धर्म का नहीं, पूरे देश का बेटा होता है। धन्य हैं वे माता-पिता जिन्होंने अपनी संतान को देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया। सुभासपा नेता शिवकुमार यादव ने कहा कि हर नौजवान को शहीद हरेंद्र यादव से प्रेरणा लेनी चाहिए। सपा जिला उपाध्यक्ष रविंद्र प्रताप यादव ने कहा कि शहीद हरेंद्र यादव की शहादत पर पूरे देश को नाज है। इस मौके रामकरन यादव, अवधेश यादव, संजय यादव, भगवान यादव, नकुल यादव आदि मौजूद रहे।
पूरे नहीं हुए सरकारी वादे
मरदह। क्षेत्र के हैदरगंज चट्टी से शहीद के गांव जाने वाली सड़क को शहीद के नाम, परिवार के एक सदस्य को नौकरी एवं परिवार का सरकारी कर्ज माफ करने का सरकारी वादा किया गया था। लेकिन, 9 वर्ष बाद भी इन्हें पूरा नहीं किया गया। शहीद की पत्नी निर्मला देवी अपने दो बच्चों के साथ मायके में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें