फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत में त्रिभुवन, बृजेश के बयान दर्ज

Thu, 18 Feb 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडेसर चट्टी में हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह को गुरुवार को कड़ी सुरक्षा में अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट रूपेश रंजन की अदालत में पेश किया गया।  यहां दोनों के बयान दर्ज हुए। अदालत ने बचाव पक्ष की ओर से सफाई साक्ष्य देने के लिए 23 फरवरी की तिथि तय की है।  
विज्ञापन

 
भांवरकोल थानाक्षेत्र के कुंडेसर चट्टी पर 2 मई 1991 की रात नौ बजे तत्कालीन विधानसभा सदस्य पद के प्रत्याशी अफजाल अंसारी के प्रचार वाहन पर हुई अंधाधुंध फायरिंग में चट्टी के दूकानदार झिंगुरी साहू एवं जीप में बैठे सुरेंद्र राय और कमला सिंह की मौत हो गई थी। दीनानाथ राय, रामेश्वर, जगन्नाथ सिंह घायल हुए थे। अताउर्रमान उर्फ बाबू ने इस मामले की रिपोर्ट भांवरकोल थाने में दर्ज कराई थी। विचारण पहले हुआ था, लेकिन उच्च न्यायालय के आदेश के बाद गवाहों के बयान फिर दर्ज किए गए। गुरुवार को अदालत ने आरोपी बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह को दंड प्रक्रिया की धारा 313 में बयान के लिए तलब किया था। पीलीभीत जेल से त्रिभुवन और सेंट्रल जेल वाराणसी से आरोपी बृजेश सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। उम्मीद जताई जा रही है कि इस मामले में माह के अंत तक फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें