फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तेज हवाओं से गिरे पेड़, 7 घंटे गुल बिजली नहीं आने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आधे शहर की बिजली सात घंटे गुल रही। इससे 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई। बिजली निगम की दलील है कि तेज हवाओं के कारण पेड़, टहनियों के गिरने के कारण जगह-जगह फॉल्ट हुए। इसके बाद भी कर्मी लगातार फॉल्ट दूर करते रहे।
विज्ञापन

वहीं लंबे समय तक बिजली कटौती होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के एक बड़े हिस्से में बृहस्पतिवार की रात तीन बजे बिजली गुल हो गई।
अगले दिन सुबह शुक्रवार को जब लोगों की नींद खुली, तो पूरे घर में अंधेरा छाया रहा। रात में इन्वर्टर पर इलेक्ट्रानिक उपकरणों के चलने के कारण वह भी डिस्चार्ज हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही नलों से पानी भी नहीं टपका। सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें