फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से मिलता है आक्सीजन, इसकी रक्षा करें

Mon, 21 Dec 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वृृक्ष व वनस्पितयों को आक्सीजन रूपी अमृृत का दाता माना गया है। इसलिए हमें हर कीमत पर इनकी रक्षा करनी चाहिए। ये बातें लूदर्स कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज के परिसर में सोमवार को आयोजित कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी और अर्थ आवर कामन होम विषयक गोष्ठी में धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पेड़ों की हो रही अंधाधुंध कटाई, तेजी से बढ़ रहे नगरीयकरण एवं औद्योगिकीकरण के कारण पर्यावरण असंतुलन पैदा हुआ है। इसके दुष्परिणाम के रूप में प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। हमें पर्यावरण की रक्षा करनी होगी।

कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षा वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए बड़ी कार्ययोजना बनाने की तैयारी में हैं। इस कार्य में सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के बच्चों को लाने पर विचार हो रहा है। इसके तहत प्रत्येक
विज्ञापन


स्कूली बच्चे को अलग अलग तरह के पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे और उनके हाथों उन पौधों को विद्यालय परिसर या सार्वजनिक स्थलों पर लगाया जाएगा। उन्होंने प्रदर्शनी की सराहना की। इस मौके पर प्रधानाचार्या सिस्टर अलफोन्सा,

सिस्टर मार्गरेट, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, मलिका बेगम, सीताराम ओझा, डा. बीडी मिश्र, डा. आरबी तिवारी, फादर पी. विक्टर, मिस सहाना, अयोध्या राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें