फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आंधी में पेड़ गिरा, दवा लेकर आ रहे वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के पीजी कॉलेज के पास बुधवार की शाम आई तेज आंधी में गुलमोहर का पेड़ गिर गया। टहनी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। वह बेटे के साथ बाइक से दवा लेकर घर जा रहे थे। आधी आने पर पेड़ के नीचे खड़े थे, जबकि बेटा इस घटना में बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। शहर कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि बकराबाद निवासी रामदरस बिंद (70) दवा लेने गए थे। अचानक आंधी आ गई। वह दवा लेकर बाइक से घर जा रहे थे। आंधी आने पर वह पीजी कॉलेज पास बाइक रोकवाकर पेड़ के नीचे चले गए थे। जबकि बेटे बाइक के साथ खड़ा था। अचानक गुलमोहर पेड़ टूटकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

टहनी की चपेट में आने से वृद्ध की गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बेटा बाल- बाल बच गया। पुत्र उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया कि सूचना पर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शव को माॅर्च्यूरी भेज दिया गया। परिजनों की तहरीर के बाद विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें