फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 16 सीएचसी पर आयुष्मान कार्डधारकों का इलाज शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जनपद में जिला अस्पताल महिला चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान गोल्डन कार्ड से फ्री में इलाज होने लगा है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि मौजूदा समय में जनपद में 19 सरकारी चिकित्सालयों सहित 16 निजी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से संबद्ध हैं। जनपद में इस योजना के तहत 223148 परिवारों का 852919 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाकर जनपद स्टेट रैंकिंग में 14 में स्थान पर है। आयुष्मान वय वंदना के अंतर्गत 70 वर्ष से ऊपर के 36315 लोगों का आयुष्मान कार्ड बना कर जनपद स्टेट रैंकिंग में 11 वें पायदान पर है। अब तक इस योजना के अंतर्गत जनपद के 79658 लोग आयुष्मान कार्ड से इलाज भी करवा चुके हैं।
विज्ञापन

इसमें हृदय रोग, कैंसर रोग, हड्डी रोग,नेत्र तथा प्रसव के लाभार्थी अधिक हैं। इस समय जनपद में कुल 35 चिकित्सालय जिसमें 19 सरकारी चिकित्सालयों सहित 16 निजी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से संबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें