गंगौली । कासिमाबाद क्षेत्र में पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग से बचाने के लिए पशु पालन विभाग द्वारा मंगलवार को विशेष अभियान चलाया गया। कासिमाबाद पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में बहरार और आवराकोलमें 100 पशुओं का उपचार एवं दवा वितरण किया गया। अभियान के दौरान पशुओं को टीकाकरण के साथ आवश्यक दवाएं दी गईं। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि खुरपका-मुंहपका रोग की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है, जिससे पशुओं को इस संक्रामक बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक गांव में लगभग 15 दिन के अंतराल पर अभियान चलाकर पशुओं का इलाज एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान पशुपालकों को भी जागरूक किया गया। संवाद