फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को आसानी से मिलेगा टिकट

Sun, 03 May 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जंक्शन पर यात्री आरक्षण केेंद्र के नए भवन का उद्घाटन रविवार को केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस नए भवन में सात काउंटर हैं।
विज्ञापन


 इससे यात्रियों को अब आसानी से टिकट मिल सकेगा। सामान्य यात्रियों के लिए जल्द सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
कार्यक्रम में रेल राज्यमंत्री ने कहा कि जमानिया और गहमर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के विस्तार के लिए

धन स्वीकृत हो गया है। ट्रेनों के देर से चलने की समस्या आ रही है। इस पर कार्य हो रहा है ताकि ट्रेनें समय से चलें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गाजीपुर पर विशेष ध्यान है।

पांच माह बाद ताड़ीघाट-गाजीपुर गंगा ओवरब्रिज का वह शिलान्यास करेंगे। गाजीपुर होते हुए मऊ तक यह लाइन जोड़ने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू होगा।

कहा कि दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर वीआईपी कक्ष और सुलभ शौचालय के साथ ही यात्री सुविधाओं का विस्तार का काम चल रहा है। इसके बाद स्टेशन पर लगे विशेष सैलून से वह पटना की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में रेल मंडल प्रबंधक एनके गुप्त, सीनियर डीईएन-3 गौरव कुमार, सहायक मंडल अभियंता आदित्य प्रकाश, सीनियर सेक्शन इंजीनियर एमएस शर्मा के अलावा राणा सिंह, दिनेश प्रधान, अनिल यादव, रमाकांत सिंह, मनोज बाबा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें