बहरियाबाद। मलिकनगांव स्थित गगनचुंबी मीनार वाली जामा मस्जिद में रविवार की रात तरावीह मुकम्मल की गई। मस्जिद के इमाम कारी शहाबुद्दीन ने छह दिनों तक तरावीह में लोगों को कुरान सुनाई। इसके बाद खास दुआख्वानी हुई, जिसमें मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा तथा देश की खुशहाली की दुआ की गई। विशेष रूप से कोरोना के खत्मे की दुआ मांगी गई। आखिर में तबर्रुक तकसीम किया गया। मस्जिद के इमाम हाफिज शहाबुद्दीन ने लोगों से कोरोना संकट को देखते हुए शासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। कहा कि गाइड लाइन का पालन करते हुए ईद का त्योहार घरों में ही रहकर अपनों के बीच मनाएं।