फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजी बयानबाजी कर रहे योगी-मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) की कार्यकर्ताओं ने तुलसी सागर स्थित कार्यालय समेत मानिकपुर कोटे, गहमर, हथौड़ा, बरेसर एवं खानपुर गांवों में सोमवार को धरना दिया। इस दौरान कहा गया कि जनता की जान बचाने के बजाय पीएम मोदी और सीएम योगी कागजी बयानबाजी कर रहे हैं। एपवा की जिलाध्यक्ष चंद्रावती देवी ने कहा कि देश भर में ख़ासतौर से उत्तर प्रदेश में कोरोना में लोग बेड, वेंटिलेटर और आक्सीजन के अभाव में जान गंवा रहे हैं। जबकि पीड़ित जनता की जान बचाने के बजाए योगी-मोदी कागजी बयानबाजी कर रहे हैं। अगर केंद्र और प्रदेश सरकार ने बचाव के लिए अस्पतालों को ठीक कर आधुनिक सुविधाएं बढ़ाई होती तो लोगों की जान नहीं जाती। यह सरकार की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल में दवा, आक्सीजन, वेंटिलेटर, डाक्टर की व्यवस्था करने की मांग की। जिला सहसचिव मंजू गोंड ने कहा कि लाकडाउन की वजह से गरीबों की रोटी-रोजी का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने हर गरीब को रोजगार मुहैया कराने के साथ ही हर महीने 50 किलो राशन तथा दस हजार रुपए लाकडाउन गुजारा भत्ता देने की मांग उठाई। इस दौरान शकुंतला देवी, रिंकू देवी, पुष्पा देवी, सरोज यादव, सुकरा देवी, धनवतिया, राधिका, तेतरी देवी, रानी, सोनी राजभर, सुखिया देवी ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें