गाजीपुर। जनपद के 132केवीए सबस्टेशन पर 63 एमवीए ट्रांसफॉर्मर की जगह पर 100 एमवीए ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य एक से 30 नवंबर तक होगा। इस दौरान कुछ फीडर की सप्लाई अवधि में परिवर्तन किया गया है। उपखंड अधिकारी ट्रांसमिशन एलके प्रजापति ने बताया कि 33 केवीए फीडर पारा और हंसराजपुर का रोस्टिंग टाइम सुबह पांच से सात और शाम पांच से शाम 7.30 बजे तक और 33 केवीए फीडर महाराजगंज, जखनिया, जंगीपुर और 10 एमवीए प्रथम की रोस्टिंग सुबह सात से नौ तक और शाम 7.30 बजे से रात 10 बजे तक, 33 केवीए फीडर जखनिया तहसील की रोस्टिंग सुबह 7.25 से 8.25 और शाम 5. 15 बजे से 6.45 तक रहेगी। यह जानकारी दी।