फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से चार झोपड़ियां जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के वीरऊपुर गांव में रविवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से चार झोपड़ियों जलकर राख हो गईं। अगलगी में घर-गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सोमवार को पहुंचे लेखपाल ने क्षतिपूर्ति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी।
विज्ञापन

गांव निवासी हनुमान राजभर और राजमतियां देवी कहीं गई हुई थी। देर शाम अचानक एक झोपड़ी से धुआं निकलने लगा। जब-तक ग्रामीण कुछ समझ पाते आग ने तीन और झोपड़ियों को अपनी जद में ले लिया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी में हनुमान राजभर की दो और राजमतियां देवी की दो झोपड़ी जल गई। क्षेत्रीय लेखपाल रमाशंकर राम ने क्षतिपूर्ति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें