फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीन सप्ताह में 5वीं बार बदला गया ट्रांसफॉर्मर

विज्ञापन
फत्तेपुर गांव में बार-बार ट्रांसफॉर्मर के जलने पर शिवचर्चा करती महिलाएं। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
क्षेत्र के फतेहपुर गांव में बार-बार ट्रांसफॉर्मर फुंकने की समस्या से ग्रामीण पिछले तीन सप्ताह से परेशान हैं। करीब 1,500 की आबादी वाले इस गांव में बिजली निगम की ओर से चार बार ट्रांसफॉर्मर लगाए गए, लेकिन सभी कुछ ही घंटों में फुंक गए।
विज्ञापन

इससे गांव में अंधेरा छाया रहा और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को बिजली निगम की ओर से फतेहपुर में पांचवीं बार नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद महिलाओं ने शिवचर्चा का आयोजन किया और उसके लंबे समय तक चलने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें