फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में रखा ट्रांसफार्मर, दे रहा हादसे को दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में खुले में रखा ट्रांसफार्मर खतरनाक साबित हो सकता है। आबादी के बीचोबीच जमीन से कुछ फीट की ऊंचाई पर लगाए गए ट्रांसफार्मर के चारों तरफ जाली नहीं लगी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने फिलहाल जाली लगवाने को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग से की लेकिन इसको लेकर कोई इंतजाम नहीं हुआ। वहीं, वार्ड नंबर पांच के लोगों ने बताया कि मकानों से सटकर 11 हजार बोल्ट का बिजली तार जाता है। जिसकी जद में दर्जनों घर हैं। तार हटावाने को लेकर कई बार बिजली विभाग से गुहार लगाई गई लेकिन इसको लेकर कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे क्षेत्र के लोगों में विभाग के प्रति खासा रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पांच नंबर वार्ड में करीब एक हजार आबादी है। जो 11 हजार तार और खुले ट्रांसफार्मर की जद में है। कभी भी यहां कोई दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें