फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 12 दिन से फूंका ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
हंसराजपुर विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करतीं मोहब्बतपुर गांव की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
मनिहारी। क्षेत्र के मोहब्बतपुर में पिछले 12 दिनों से फूंके ट्रांसफार्मर को बदले न जाने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को हंसराजपुर विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों समेत करीब 40 की संख्या में ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण संतोष राजभर ने बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर 12 दिन पहले फूंक गया था। शिकायत के बावजूद निगम की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे गर्मी में ग्रामीणों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में शामिल रीता, उषा और सुशीला राजभर ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी बिजली निगम के अभियंताओं ने कोई संज्ञान नहीं लिया। मजबूर होकर ग्रामीणों को उपकेंद्र पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने बताया कि मौके पर कोई जिम्मेदार अभियंता नहीं पहुंचा। एक कर्मी ने जेई से फोन पर वार्ता कराया, जिसके बाद समाधान के आश्वासन पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया। इस मौके पर बुधिया देवी, तारा देवी, फूलमतिया देवी, शांति देवी, राधिका देवी आदि मौजूद रहीं। बिजली निगम के अवर अभियंता प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित लाइनमैन को निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही जले हुए ट्रांसफॉर्मर की जगह पर नया ट्रांसफॉर्मर लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें