गाजीपुर। जिला कारागार के अधीक्षक राजेंद्र कुमार का शुक्रवार की देर शाम को कानपुर देहात स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं, मैनपुरी जिला कारागार के अधीक्षक हरिओम शर्मा को गाजीपुर का नया अधीक्षक बनाया गया है। शासन की ओर से प्रदेश के एक दर्जन जेल अधीक्षकों का तबादला किया गया है। इसमें गाजीपुर के जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार भी शामिल हैं। देर शाम इनके स्थानांतरण की सूची जिला कारागार प्रशासन को मिल गई थी। करीब छह वर्ष तक राजेंद्र कुमार जिला कारागार में अधीक्षक के पद पर तैनात रहे। अब वह कानपुर देहात कारागार के अधीक्षक बनाए गए है। वहीं मैनपुरी जिला कारागार के अधीक्षक हरिओम शर्मा को जेल अधीक्षक बनाया गया है। इस संबंध में प्रभारी डिप्टी जेलर दुर्गेश प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार के स्थानांतरण पत्र शासन से आया था। दो दिन बाद नए अधीक्षक हरिओम शर्मा पदभार ग्रहण करेंगे। संवाद