राजस्थान से 15 हजार कंटेनर कच्ची अफीम लेकर एक ट्रेन बुधवार रात गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-दो पर पहुंची। रेलवे ने गुरुवार सुबह इसे सरकारी अफीम और अल्कलॉइड फैक्ट्री को हैंडओवर कर दिया। इस दौरान स्टेशन से लेकर फैक्ट्री तक रास्ते में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। ट्रेन के आने के बाद से लेकर कटेनरों के रवाना होने तक प्लेटफार्म नंबर-दो सीआईएसएफ के कब्जे में रहा।
राजस्थान से बुधवार रात 15 हजार कंटेनर कच्ची अफीम लेकर एक ट्रेन सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-दो पर पहुंची। जीआरपी की सुरक्षा में ट्रेन पूरी रात प्लेटफार्म पर खड़ी रही। रेलवे ने सुबह ट्रेन को फैक्ट्री के अधिकारियों को हैंडओवर किया।
इसके बाद सीआईएसएफ जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। अधिकारियों ने कंटेनरों को ट्रेन से उतरवाकर परिसर में रखवाया। इसके बाद उन्हें ट्रकों में रख कर अफीम फैक्ट्री ले जाया गया। ट्रकों के आगे-पीछे सीआईएसएफ के वाहन चल रहे थे। रास्ते में भी सुरक्षा कड़े इंतजाम किए गए थे।