फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

Mon, 28 Dec 2015 12:16 AM IST
संवाददाता दिलदारनगर-भदौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के भदौरा और गहमर के बीच रविवार की भोर में महानंदा एक्सप्रेस से कटकर एक नीलगाय इंजन में फंस गई। इसके चलते डाउन लाइन का परिचालन करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रहीं।
विज्ञापन

 दिल्ली से अलीपुर जा रही 15484 महानंदा एक्सप्रेस आज भोर में भदौरा और गहमर के बीच से गुजर रही थी। इसी बीच ट्रैक पर आने से एक नीलगाय ट्रेन से कट गई। नीलगाय के इंजन में फंस जाने से महानंदा एक्सप्रेस वहीं रुक गई। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय रेल अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद भी रेलकर्मी फंसी नीलगाय को इंजन से नहीं निकाल पाए। एक सह यात्री की मदद से उसे काटकर बाहर
निकाला गया।
इस दौरान इंजन का हेटकटर फट जाने के कारण इंजन फेल हो गया। रेल अधिकारियों ने तत्काल बक्सर से इंजन मंगा कर उसे फेल इंजन के साथ जोड़कर महानंदा एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे तक रेलखंड पर परिचालन पूरी तरह से बाधित रहा। इससे डाउन लाइन की कई ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रहीं। बताया गया है कि 3202 लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस भदौरा में, राजधानी एक्सप्रेस एवं जनसाधारण एक्सप्रेस दिलदारनगर, ईमयू सवारी गाड़ी दरौली में तथा तूफान एक्सप्रेस जमानिया में खड़ी रही। इससे संबंधित ट्रेनों की प्रतीक्षा में विभिन्न स्टेशनों पर बैठे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंड की वजह से लोग कंपकपाते रहे। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि तीन घंटे तक परिचालन बाधित रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें