फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वासथ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में 11 जनवरी को कोविड-19 के टीकाकरण (वैक्सीनेशन) के दूसरे चरण के ड्राई रन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी में जुटा हुआ है। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के प्रशिक्षण भवन में प्रशिक्षण कार्यशाला जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उमेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले के 19 सेंटरों पर 11 जनवरी को कोविड-19 के दूसरे चरण के वैक्सीनेशन का ड्राई रन शासन की ओर से कराया जाना प्रस्तावित है। इसी को लेकर आज ब्लॉक स्तरीय चिकित्साधिकारियों, बीपीएम, बीसीपीएम और डाटा ऑपरेटर का प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। यह सभी लोग आज यहां से प्रशिक्षित होने के बाद अपने- अपने ब्लॉक में ड्राई रन कार्यक्रम में शामिल होने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का कामकरेंगे। इस अवसर पर यूएनडीपी के प्रवीणउपाध्याय ने बताया कि को-विन पोर्टल के माध्यम से कैसेवैक्सीनेटर का पूरा डाटा वैक्सीन लगाए जाने तक अपलोड करना है, उसके बारे में विस्तृत रूप से सभी को जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गयाकि को-विन पोर्टल को मोबाइल और लैपटॉप, डेस्कटॉप पर किसतरीके से खोलना है। इस मौके पर डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. इशान कागरा ने बताया कि वैक्सीनेशन के दौरान सिरिंज और नीडल को टीकाकरण कर देने के बाद पास में रखे गए अलग-अलग कलर के बॉक्स में डालना है ताकि इसका कोई गलत प्रभाव न पड़े। इस बार के ड्राई रन में पिछले बार की तरह से तीन कमरों के माध्यम से सभी वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। कार्यशाला में एसीएमओ डॉ. केके वर्मा, डॉ. प्रगति कुमार, यूनिसेफ के धर्मेंद्र तिवारी के अलावा अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें