जमानिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर 11 जनवरी से पटना कोटा स्पेशल ट्रेन का ठहराव होगा। पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर जोन की ओर से बुधवार की शाम इस आशय का पत्र जारी किया गया। बताया गया कि विभाग ने लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते 11 जनवरी से पटना से वाराणसी, लखनऊ होते हुए कोटा जाने के लिए ट्रेन संख्या 03239 एवं कोटा से पटना के लिए ट्रेन संख्या 03240 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सोमवार एवं शुक्रवार को पटना से सुबह 11: 45 बजे खुलेगी जो बक्सर होते हुए दोपहर दो बजे जमानिया स्टेशन पहंचेगी। जबकि डाउन में मंगलवार एवं शनिवार को कोटा से 12 जनवरी को शाम 6:10 बजे रवाना होगी और वाराणसी होते हुए यहां शाम 4:25 बजे आएगी। दो मिनट के ठहराव के बाद बक्सर होते हुए पटना रवाना होगी। ट्रेन के सभी कोच आरक्षित हैं। ट्रेन का स्थानीय स्टेशन पर ठहराव होने से रेल यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।