फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोकी गई पैसेंजर ट्रेनों को चलाया जाए

विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के लिए स्टेशन मास्टर को पत्रक सौंपते ग्रामीण। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर। रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली बंद पड़ी कई पैसेंजर ट्रेनों को फिर से चलाने की मांग जोर पकड़ रही है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा और जनहित में ट्रेनों के संचालन की मांग की। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी को संबोधित पत्रक में कोविड-19 के कारण बलिया-वाराणसी, वाराणसी-बलिया एवं वाराणसी-छपरा, छपरा-वाराणसी पैसेंजर ट्रेनों के रोके गए परिचालन को जल्द शुरू कराने की मांग उठाई गई। साथ ही लखनऊ-छपरा, छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू होने पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ठहराव की भी मांग की गई। कहा कि इससे क्षेत्र के मरीज उपचार के लिए वाराणसी, गाजीपुर एवं बलिया अपने कार्य से जाने वालों को राहत मिलेगी। स्टेशन मास्टर तौकीर अहमद ने पत्रक को निर्धारित स्थान तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। पत्रक देने वालों में विनोद राय, संजीव राय, छांगुर राय, साधुराय, परशुराम राय, विजयशंकर तिवारी, प्रवीण उर्फ डब्बू राय, जितेंद्र राय, छविनाथ पांडेय, दीपक सेठ, लखन राम, डा. बृजानंद तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें