फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपकी बनी काल: खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसा ट्रेलर, केबिन में बुरी तरह फंस गया चालक, मौत

Sat, 20 Jun 2026 09:49 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के रेवसा पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की सुबह करीब पांच बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला   
थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि रीवा (मध्य प्रदेश) के हनुमाना थाना क्षेत्र के भंवराहा गांव निवासी मुकेश कोल (40) ट्रेलर लेकर जा रहे थे। रेवसा पेट्रोल पंप के पास उनका ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े गिट्टी लदे ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से रस्सी बांधकर क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हटाया गया और काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों एवं ट्रेलर मालिक को घटना की सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ghazipur News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, एक दिन पहले अचानक हुआ था गायब
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया। प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने से दुर्घटना होना प्रतीत हो रहा है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें