फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रेलर ढाबे में घुसा, दो कार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
हैदरगंज मटेंहू गांव में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के किनारे ढाबे में घूसा ट्रेलर व टक्कर से क्षतिग
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के हैदरगंज मटेंहू गांव के पास शनिवार की देर रात वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर जा रहा तेज रफ्तार ट्रेलर डिवाइडर पार करते हुए सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में घुस गया। हादसे में ढाबे के सामने खड़ी दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि कोई व्यक्ति ट्रेलर की चपेट में नहीं आया। ढाबे के सामने रखा विद्युत ट्रांसफाॅर्मर ट्रेलर के लिए अवरोध बन गया, जिससे वह वहीं रुक गया।
विज्ञापन

संतकबीरनगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र के सरैनी निवासी ट्रेलर चालक संजय यादव और गोरखपुर जनपद के हरपुर थाना क्षेत्र के परसिया निवासी खलासी शनि कुमार को हल्की चोटें आईं। उपचार के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। ट्रेलर चालक ने बताया कि नींद आने के कारण यह हादसा हुआ। वह बस्ती जनपद से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते बिहार से लाल बालू लेने जा रहा था। वहीं, ढाबे के बाहर खड़ी राजस्थान के जालौर जिले के अकौरा निवासी मनोहर लाल और गोरखपुर के ब्रह्मस्थान, गोला बाजार निवासी अजीत कुमार की कारें क्षतिग्रस्त हो गई। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि चालक और खलासी को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें