फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर स्थित बरवा मोड़ पर बुधवार को करीब दो बजे के आसपास तेज रफ्तार बालू लदा ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक ट्रेलर लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

घायल युवक की पहचान मेदनीपुर गांव निवासी विवेक राजभर (26 ) बाइक से चोचकपुर से घर लौट रहा था। बाइक सवार जैसे ही बरवा मोड़ के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार बालू लदे ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। करंडा के प्रभारी थानाध्यक्ष शैलेश यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें