फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हाईवे पर ट्रेलर खराब, पांच घंटे रहा जाम

विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-31 बढ़नपुरा पुलिया पर खराब पड़ा ट्रेलर व लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के बढ़नपुरा पुलिया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर शनिवार को सुबह नौ बजे ट्रेलर के सेल्फ में खराबी आने से एनएच पर पांच घंटे तक जाम लगा रहा। इससे जगह-जगह वाहनों के पहिये रुक गए। पांच घंटे बाद ट्रेलर के सेल्फ की तकनीकी खराबी दूर होने पर यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन

बिहार के कोईलवर से बालू लादकर ट्रेलर गोरखपुर जा रहा था। बढ़नपुरा के पास एनएच-31 पर अचानक सेल्फ स्टार्टर में खराबी आ गई। इसके बाद वह बीच सड़क पर ही रुक गया। ट्रेलर के खराब होने से राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। ट्रेलर चालक मंजेश मौर्य ने बताया कि ट्रेलर का सेल्फ खोलकर बनवाने के लिए गाजीपुर भेजा गया। दोपहर एक बजे ट्रेलर का सेल्फ दुरुस्त होने के बाद एनएच पर वाहन चलना शुरू हुए। इस दौरान राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह अपने दफ्तर के लिए निकले कई कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंच पाए। मिर्जाबाद से लेकर जसदेवपुर मोड़ तक वाहनों के पहिए थमे रहे।
बढ़नपुरा स्थित ऊकी नदी की सकरी पुलिया 100 साल से अधिक पुरानी है। इस पुलिया के वजह से प्रतिदिन जाम लग रहा है। क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडेय ने बताया कि ट्रेलर के खराब होने की सूचना पर पुलिसकर्मी लगाए थे। ट्रेलर के सेल्फ की खराबी को दूर करवाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें