घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे परिजनों के रोने बिलखने से चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, बिरनो गांव में रविवार रात हाईटेंशन तार टूटकर गिर पड़ा।
जिससे कई घरों में बिजली दौड़ गई। वहीं बैंक में आग लगने की सूचना पर घर से बाहर जा रहे त्रिवेणी वर्मा (60) लोहे के दरवाजे से चिपक गए। जब तक परिजन और ग्रामीण पहुंचते वृद्ध की मौके पर मौत हो चुकी थी।