फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा : दो बाइक की टक्कर में तीन लोगों की माैत, दो घायल, हालत गंभीर; मचा कोहराम

Fri, 03 Jan 2025 10:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News : दो बाइक की टक्कर के बाद पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते वक्त तीन की माैत हो गई, वहीं दो लोगों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो उनमें भी कोहराम मच गया।
विज्ञापन
तीन लोगों की माैत की सूचना मिलते ही मचा कोहराम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के पूर्वांचल सहकारी कताई मिल के समीप बड़ौरा चट्टी पर शुक्रवार की देर शाम कासिमाबाद-मऊ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रहे दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन




मृतक कासिमाबाद थाने क्षेत्र के ही निवासी हैं। सनेहुवा गांव निवासी शक्ति गुप्ता (25) अपने गांव के ही दिनेश राजभर (40) के साथ कासिमबाद से घर की तरफ जा रहा था। जबकि समरजीत गांव निवासी पंकज गुप्ता (26) गंगौली निवासी एडीशन (16) और सकरपुर कला निवासी अमित राय (26) के साथ मऊ से आ रहा था। 
विज्ञापन


रात सात बजे पूर्वांचल सहकारी कताई मिल के पास बड़ौरा चट्टी पर पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। रफ्तार अधिक होने के कारण शक्ति, दिनेश और पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। एडीशन और अमित गंभीर रुप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसे की जानकारी होने पर सीओ कासिमाबाद अनिल चंद्र तिवारी भी मौके पर पहुंचे। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर शव को मॉर्च्युरी में भेजवा दिया। बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पातल रेफर कर दिया गया है। मृतकों में दो एक ही गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें