नगर के भुतहियाटांड के पास कार चालक को गुलाब का फूल देकर नियमों की जानकारी देते एआरटीओ राम सिंह।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए परिवहन एवं यातायात विभाग ने बृहस्पतिवार को जागरूकता अभियान चलाया। नगर के प्रमुख चौराहे भुतहियाटांड पर कार और बाइक को रोकर चालकों को सीट बेल्ट एवं हेलमेट लगाने की अपील की। हादसों पर अंकुश लगाने एवं नियमों का पालन करने के लिए परिवहन एवं यातायात विभाग ने पूरी ताकत लगा दी है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जहां नेशनल हाइवे पर पहुंचकर कार एवं दो पहिया चालकों द्वारा नियमों को तोड़ने पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है, जिससे सड़क हादसों पर लगाम लग सके। चौराहे पर वाहनों की जांच करते समय एआरटीओ राम सिंह ने कहा कि कार चलाते समय सीट बेल्ट की काफी महत्ती भूमिका है। वहीं बाइक पर हेलमेट नहीं लगाकर चलाने से दुर्घटना में अधिक मौत सिर में चोट लगने होती है। ऐसे में जरूरी है आप तो जागरूक हो, साथ ही दूसरों को भी जागरूक करें। वहीं, टीआई प्रवीण कुमार के नेतृत्व में एनसीसी कैडटों ने प्रत्येक लोगों को गुलाब फूल देकर जागरूक किया।