फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहिया का समुदपुर को हराकर खिताब पर कब्जा

विज्ञापन
जमानिया तहसील के धुस्का गांव में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में विजयी टीम को ट्राफी देते पूर्व ? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र के ग्राम धुस्का में आयोजित तीन दिवसीय श्री राम-जानकी वालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल करहिया एवं समुदपुर की टीम के बीच खेला गया। इसमें करहिया ने 28-26 के अंतर से जीत दर्जकर खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल में मैन ऑफ द मैच करहिया के खिलाड़ी नितेश सिंह रहे। विजेता एवं उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कप एवं पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतियोगिता का आयोजन करने से प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं। प्रतियोगिता में सांईं हास्टल रायबरेली, बीएचयू, पटना, लखनऊ, इलाहाबाद, जबलपुर, गोरखपुर एनईआर एवं रेनुसागर की टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर हेराम सिंह, अशोक सिंह, अंगद सिंह, रामेश्वर सिंह, कमलेश सिंह, ग्राम प्रधान उमेश यादव, संजय सिंह, योगेश सिंह, शशिकांत सिंह, राकेश सिंह, उपेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान विकास सिंह आदि मौजूद थे। निर्णायक की भूमिका शिवाजीत सिंह एवं चंद्रभूषण सिंह तथा उद्घोषक की जमुना सिंह एवं सुशील तिवारी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें