सुहवल (गाजीपुर)। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने एनएचएआई के अनुरोध पर हमीद सेतु पर आगामी 31 जनवरी तक सभी तरह के भारी, बड़े वाहनों, ट्रक, ट्रेलर, बस, टैंकर, सहित अन्य कामर्शियल वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रखने का निर्देश दिया है। पुल से मात्र हल्के चार पहिया, तीन पहिया, दो पहिया एवं कृषि कार्यों में लगे मात्र किसानों के ही ट्रैक्टरों का आवागमन हो सकेगा। इसको लेकर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित थाना प्रभारियों को इसके बाबत आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।