फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक फंसने से दूसरे दिन भी आवागमन ठप

Wed, 07 Jun 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
दिलदारनगर के देवल मोड़ के पास फंसा ट्रक।
विज्ञापन
क्षेत्र के रकसहां बाईपास मार्ग पर हुसैनाबाद नगर पुलिया के पास मंगलवार की देर रात मार्ग के गड्ढे में सामान लदा एक ट्रक फंस गया। इसकी वजह से मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। करीब आठ किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। जाम में फंसे ट्रक चालकों ने चंदा लगाकर ईंट मंगाकर गड्ढा भरा और फंसे ट्रक को निकालने के प्रयास में लगे रहे। शाम छह बजे तक ट्रक को नहीं निकाला जा सका था।
विज्ञापन


गाजीपुर से बिहार की तरफ सामान लदा एक ट्रक रकसहां बाईपास मार्ग पर हुसैनाबाद स्थित नहर पुलिया के पास सड़क के गड्ढे में रात करीब 11 बजे फंस गया। इससे आवागमन अवरुद्ध हो गया। देखते ही देखते आठ किलोमीटर तक ट्रकों की लाइन लग गई। ट्रक चालकों के अथक प्रयास के बाद भी रात में फंसा ट्रक नहीं हट सका। बुधावर को भी पूरे दिन मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध रहा। जाम में फंसे ट्रक चालक भूख-प्यास से परेशान रहे। छोटे चार पहिया वाहन तो दूसरे रास्ते निकलते रहे, लेकिन ट्रकों के लिए निकलना संभव नहीं था। फंसे ट्रक को गड्ढे से निकालने के लिए ट्रक चालकों ने चंदा लगाकर ईंट मंगाई।

इसके बाद गड्ढा में भरकर ट्रक को निकालने के प्रयास में जुट गए। शाम छह बजे तक ट्रक चालकों को फंसे ट्रक को निकालने में कामयाबी नहीं मिली थी और आवागमन ठप था। मालूम हो कि रकसहां बाईपास मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पिच के नाम पर सिर्फ गिट्टी और मिट्टी दिखाई दे रही है। मार्ग पर मौजूद गड्ढों में वाहनों के फंसने से आए दिन लोगों को जाम का झाम झेलना पड़ रहा है। उधर गाजीपुर-सैयदराजा मार्ग पर राघोपुर गांव के पास मंगलवार की रात करीब 12 बजे सड़क के गड्ढे में ट्रक के फंसने से बुधवार की सुबह 10 बजे तक आवागमन में अवरोध बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें