फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पीपा पुल पर प्लेट तितर-बितर होने से आवागमन मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। बारा पीपा पुल पर बिछाई गई लोहे की प्लेट तितर-बितर होने एवं संपर्क मार्ग की हालत खराब होने से चालकों को वाहन लेकर गुजरने में मुश्किल हो रहा है। पुल पर बिछाई गई प्लेट से टायर फट रहे हैं। वहीं, धूल का गुबार उड़ने से हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद तहसील, बलिया जिले के अलावा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तक सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों सहित बिहार के दर्जनों गांवों के लोगों के आवागमन के लिए बारा गंगा नदी पर पीपा पुल का निर्माण कराया गया है। पुल एवं संपर्क मार्ग पर आसानी से आवागमन के लिए लोहे की प्लेट बिछाई गई है, जिसकी देखरेख ठीक से न किए जाने से वह तितर-बितर हो गई है। इसके इतर, पीपा पुल के दोनों तरफ का एप्रोच मार्ग भी काफी खतरनाक हो गया है। रास्ता खराब एवं प्लेट तितर-बितर होने से वाहन चालक इसमें फंसकर तपन एवं तेज धूप में परेशान हो जा रहे हैं। बीते रविवार की रात को लोहे की प्लेट में एक वाहन फंस गया, जिससे घंटों जाम लगा रहा। फिरोज खां, नवाजुद्दीन उर्फ सोनू, शब्बू खां, ओमकार यादव, जियाउद्दीन खां, एजाज मास्टर आदि ने आरोप लगाया कि लकड़ी के स्लीपर, चकर प्लेट, सुरक्षा बैरिकेडिंग लगाने में मानक की अनदेखी के बीच ही आवागमन के लिए पुल को खोल दिया गया। तेज हवा चलने पर पीपों के हिचकोले मारने और पीपे के ऊपर लगी लकड़ियों के स्लीपर जर्जर होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। पुल के संपर्क मार्गों की हालत दयनीय होने से हल्की बारिश होने पर भी आवागमन बंद हो जाता है।
पुल की देखभाल के लिए तैनात कर्मचारियों को समाधान के लिए निर्देशित किया गया है। सभी कमियों को दुरुस्त कर आवागमन सुगम कराया जाएगा।- सीमित यादव, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें