फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित व्यापारियों ने निकाला मशाल जुलूस

Tue, 09 Dec 2014 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल पर हुए प्राणघातक हमले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आखिरकार मंगलवार को जिले भर के व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


 आक्रोशित व्यापारियों की ओर से मशाल जुलूस निकाल कर गुस्से का इजहार किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए हुंकार भरी।

 साथ ही हमले के विरोध में शासन -प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इस दौरान व्यापारियों ने ऐलान किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक यह आंदोलन चलता रहेगा।

व्यापारी किसी भी कीमत पर चुप नहीं बैठेंगे।  
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार की देर शाम उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अबू फकर खां के नेतृत्व में लाममंद व्यापारियों ने नखास से मशाल जुलूस निकाला।
विज्ञापन


यह मशाल जुलूस नखास से चलकर टाउनहाल, लाल दरवाजा, मिश्र बाजार, महुआबाग होते हुए जिला मुख्यालय पर पहुंचा। जुलूस में शामिल व्यापारी प्रांतीय अध्यक्ष के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

जिला मुख्यालय पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अबू फखर खां ने कहा कि सपा की सरकार अपने पूर्व सांसद की सुरक्षा नहीं कर पा रही है, तो आम व्यापारी कैसे सुरक्षित होंगे। जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। कोई दिन ऐसा नहीं बीत रहा है,

जिस दिन व्यापारियों के साथ अपराध की घटना न हो। अपराधियों के सबसे अधिक निशाने पर व्यापारी बने हुए हैं। कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से आपराधिक वारदातों का खुलासा तो कर दिया जाता है, लेकिन लूट और छिनैती के मामले में सामान की बरामदगी नहीं होती।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें