फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने निकाला जुलूस, जीएसटी दर वापस लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा एक जनवरी से फुटवियर गारमेंट होजरी एवं अन्य जिंसों पर जीएसटी की दर पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत किए जाने के विरोध में उद्योग व्यापार मंडल के तहसील प्रभारी दिनेश अकेला के नेतृत्व में दिलदारनगर युवा उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में व्यापारियों ने नगर के शिव मंदिर से बृहस्पतिवार कोजुलूस निकाला। जुलूस में व्यापारी जीएसटी की वृद्धि वापस लो, वापस लो कानारा लगाते हुए मुख्य मार्ग रेलवे क्रासिंग होते हुए थाना रोड पर जाकर समाप्त हुआ। व्यापारी नेता दिनेश अकेला ने कहा कि कोरोना काल से ही करीब दोवर्षों से व्यापार में मंदी चल रहा है। जीएसटी की वृद्धि होने से गारमेंट होजरी एवं फुटवियर के व्यापारियों का व्यापार चौपट होगा। इस वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए। युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुन्ना रौनियार ने कहा कि गारमेंट फुटवियर जींस भी आम जनता के लिए आवश्यक है, जीएसटी की वृद्धि होने से जिंसों के कपड़े महंगे हो जाएंगे। जुलूस में युवा अध्यक्ष मुन्ना रौनियार, महामंत्री विकास अग्रहरी, कोषाध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, सिद्धार्थ वर्मा, सोनू गुप्ता, अरविंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें